फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला नवजात बच्ची का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बडे़सरा गांव में जुई नहर के नजदीक खेतों में नवजात शिशु का शव पाया गया। शव लड़की का है तो कयास लगाए जा रहे है कि बेटी होने के चलते उसे नहर में फैंका गया होगा। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। कयास लगाए जा रहे है कि शव नहर में बहकर आया है और नहर के माध्यम से खेत में पहुंचा।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह बड़ेसरा गांव का किसान मंजीत व सतीश अपने खेतों में बारिश होने के बाद धान क ी नर्सरी को देखने के लिए जा रहे थे। उन्होंने खेत में नाली के नजदीक एक नवजात शिशु का शव देखा। इसकी सूचना सरपंच राजेश को और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे एएसआई प्रेम कुमार ने शिशु के शव की जांच की तो शव लड़की का पाया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

लोग कयास लगा रहे हैं कि नहर में बहकर शव खेत में पहुंचा। चूंकि शव बच्ची का है। इसलिए कयास लगाए जा रहे है कि बच्ची होने के कारण इसे नहर में फेंका गया होगा। जांच अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि शव बच्ची का है। मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-36-
घटनास्थल पर शव की जांच करते पुलिसकर्मी व जमा भीड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें