फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल पर रहेगी तीसरी आंख की नजर

Sat, 14 Jun 2014 12:58 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में आने वाला हरेक शख्स, हरेक मरीज और उनकी हर गतिविधियां अब कैमरे मेें कैद हाेंगी। दरअसल स्वास्थ्य विभाग सामान्य अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई जा रही है। करीब 15 कैमरे अलग-अलग स्थानों पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने इस पर काम शुरू कर दिया है और सोमवार को कैमरा लगाने के लिए कंपनी को बुलाया जाएगा। सामान्य अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी, इमरजेंसी, डेड हाउस, ओपीडी में पर्ची बनवाने की खिड़की के पास, दवा मिलने वाले स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई है। इसके अलावा ओपीडी के दोनाें पार्किंग दर्शाते हुए कैमरे लगेंगे। इसके अलावा सिविल सर्जन कार्यालय की ओर भी सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।

दो साल बाद याद आए सीसीटीवी कैमरे
मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी ने करीब डेढ़ साल पहले सामान्य अस्पताल का निरीक्षण किया था और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की बात कही थी। सीसीटीवी कैमरे लगाने का मुद्दा उससे कही पहले उठा था। तत्कालीन कार्यकारी प्रधान चिकित्सा डा. आदित्य गुप्ता ने भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई थी मगर सिरे नहीं चढ़ सकी।
विज्ञापन

बढ़ रही है चोरी की घटनाएं
सामान्य अस्पताल परिसर से सबसे ज्यादा बाइक चोरी होने की शिकायत आती है। औसतन हर रोज एक या दो बाइक चोरी होती है। पिछले कुछ महीनों से अस्पताल परिसर में पार्किंग का ठेका दिया गया है मगर इसके बावजूद पार्किंग से दूर वाली जगह में पार्किंग फीस से बचने के लिए अपनी बाइक खड़ी करते हैं। ये ही बाइक चोरों के निशाने पर रहती है। इसके अलावा ओपीडी में घूमते रहने वाले चोर मरीजों व उनके परिजनों की जेब पर भी हाथ साफ कर देते हैं। वार्डों में भी मरीजों का सामान चोरी होने की अनेक शिकायतें आ चुकी है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें