फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नीट परीक्षा में जिले के विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Tue, 04 Jun 2024 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी की छात्रा इ​शिका।
विज्ञापन
भिवानी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने नीट-2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। नीट देश के सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है, इस बार करीब 24 लाख बच्चों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए इस परीक्षा को देना अनिवार्य होता है। इसी बीच इसको लेकर भिवानी शहर के लोगों में लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
विज्ञापन

शहर के गांधी नगर गली नंबर दो, दिनोद गेट निवासी इशिका पुत्री कमल सिंह ने नीट में 720 से 716 अंक हासिल किए हैं। उन्हें ऑल इंडिया में 48वीं रैंक मिली है। इशिका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में शुरू से ही होशियार है। वो कोचिंग के साथ-साथ सात से आठ घंटे पढ़ाई करती थीं। उसका सपना डाॅक्टर बनना है। पिता ने बताया कि वह भी एक अध्यापक है और इशिका की माता भी पीजीटी अध्यापक है। इशिका का छोटा भाई भी नीट की तैयारी कर रहा है।
तीन भाई-बहनों ने पास की नीट
वहीं तीन भाई-बहनों व एक चचेरी बहन ने भी नीट परीक्षा पास की है। इनमें अभिनव पुत्र राजेश बनेटा ने 720 में से 670, प्रति पुत्री राजेश बनेटा ने 650, कुसुम पुत्री राजेश बनेटा 640 व प्रियंका पुत्री लीला बनेटा 670 अंक प्राप्त किए। परिजनों ने बताया कि चारों ही पढ़ाई में शुरू से होशियार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें