राजकीय बहुतकनीकी संस्थान भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ अतिथि और स्टा
भिवानी। शिक्षा एवं अनुसंधान विज्ञान और तकनीक के सहारे ही शक्ति को विकसित कर सकते हैं। विज्ञान और तकनीक के बिना शिक्षा के सभी आयाम अधूरे हैं। तकनीक ही शिक्षा और शक्ति का आधार है।
यह बात वैश्य महाविद्यालय में एसएफएस की डायरेक्टर डॉ. प्रोमिला सुहाग ने राष्ट्रीय तकनीकी दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर 13 स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को संबोधित करते हुए कही। संस्थान में पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. गीता गुलिया, टीपीओ बृजमोहन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
प्राचार्य डॉ. गीता गुलिया ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय तकनीकी दिवस पर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों और शिक्षकों का दायित्व है कि वे अपने कार्य में शिक्षा एवं तकनीक का समन्वय करें। ताकि शक्ति को प्रबल एवं प्रखर बनाया जा सकें। इसके आधार पर राष्ट्र वर्तमान चुनौतियों का सामना कर सकें।
इस अवसर पर संस्थान में द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों द्वारा प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया और अपने-अपने विभाग से संबंधित आधुनिक तकनीक पर आधारित विभिन्न प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए।
संस्थान के सभी विद्यार्थियों ने कार्यशाला का अवलोकन किया। इस अवसर पर संस्थान की पूर्व छात्रा कुमारी साधना ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की और छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय तकनीकी दिवस की बधाई देते हुए अपने लक्ष्य का संधान करने की प्रेरणा दी ।