फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सी ग्रुप में नौकरी लगवाने के नाम पर राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती खिलाड़ी से ठगे दस लाख

Fri, 02 Aug 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली में सी ग्रुप में नौकरी लगवाने का झांसा देकर राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती खिलाड़ी से दस लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद छह नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नाथुवास निवासी राहुल ने बताया कि वह बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई के साथ राष्ट्रीयस्तर का कुश्ती का खिलाड़ी है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी कुलदीप और अर्जुन से भिवानी में मुलाकात हुई थी। उसने बताया था कि सुरेंद्र व अतुल जैन उनके जानकारी हैं, जो भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में बेरोजगार युवकों को नौकरी लगवाने का काम करते हैं। उसे भी सी ग्रुप में नौकरी लगवाने के नाम पर दस लाख रुपये की मांग की। इसके बाद उन पर विश्वास करते हुए आरोपियों को करीब आठ लाख रुपये का भुगतान रुपये ट्रांसफर कर किया।



इसके बाद कुलदीप, अर्जुन और सुरेंद्र के कहने पर दो लाख रुपये अतुल जैन को नकद भुगतान कर दिया। इस तरह से उसने दस लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने उसे एक नियुक्ति पत्र दिया। जिस पर वह ड्यूटी ज्वाइन करने गया, तो उसे ज्वाइनिंग नहीं दी गई। इसके बाद आरोपियों से बात की तो उन्होंने उसके गेट पास में दिक्कत बताई। बाद में उसे पता चला कि उसका नियुक्ति पत्र फर्जी है। औद्योगिक पुलिस थाना भिवानी में आरोपी कुलदीप, अर्जुन निवासी सांकरोड, सुरेंद्र, तेजपाल सिंह निवासी गांव बड़ाउ (राजस्थान), अतुल जैन और दीपक कुमार निवासी लोनी उतर प्रदेश के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें