फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सलेमपुर में सड़क किनारे मृत मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर

विज्ञापन
बहल के गांव सलेमपुर में सड़क किनारे मृत राष्ट्रीय पक्षी मोर के पास मौजूद पुलिस की टीम व ग्रामीण
विज्ञापन
बहल (भिवानी)। गांव सलेमपुर में रविवार को सड़क किनारे राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत अवस्था में पाया गया। ग्रामीणों का अनुमान है कि मोर को आवारा कुत्तों ने नोच डाला। घटना के प्रति ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है और उन्होंने आवारा कुत्तों के उत्पात पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मृत मोर मिलने की सूचना समाजसेवी कर्मवीर सारसर ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बहल पुलिस चौकी से जांच अधिकारी जसवंत कौर मौके पर पहुंचीं। साथ ही वन्य जीव विभाग से डॉ. जय कुमार भी मौके पर पहुंचे। डॉ. जय कुमार ने बताया कि मृत मोर को विभाग अपने साथ ले जाएगा और उसका राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने इस अवसर पर गांव में बढ़ते कुत्तों के उत्पात को लेकर चिंता व्यक्त की और प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें