फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नारकोटिक्स कंट्रोल यूनिट भिवानी ने वन विभाग के दायरे में उगे जंगली भांग के पौधों को कराया नष्ट

Wed, 29 May 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बवानीखेड़ा में  जंगली भांग के पौधों को उखाड़ते फारेस्ट विभाग के कर्मचारी।
विज्ञापन
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के वन्य आरक्षित क्षेत्र में उगे जंगली भांग के पौधों को नारकोटिक्स ब्यूरो भिवानी की टीम ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर जेसीबी से नष्ट कराया। भिवानी यूनिट इंचार्ज वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान में कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र में सड़कों के किनारे उगे भांग के जंगली पौधों को जेसीबी से साफ कराया गया।
विज्ञापन

दरअसल, इन पौधों से नशे का पदार्थ तैयार किया जा सकता था। यूनिट इंचार्ज निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स ब्यूरो प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के आदेश अनुसार पूरे हरियाणा में नशामुक्त करने को लेकर मुहिम चलाई हुई है। इसी के तहत बवानीखेड़ा क्षेत्र में वन विभाग के साथ संयुक्त रूप से भांग के जंगली पौधों को नष्ट किए जाने की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें