भिवानी। जिले का पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवाओं को शुरू करने के लिए ग्राउंड फ्लोर का कार्य लगभग पुरा हो चुका है। मेडिकल काॅलेज के शुरू होने से जिले के लोगों को फायदा मिलेगा। अब लोगों को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक नहीं जाना होगा और न ही महंगे अस्पतालों के चक्कर काटने होंगे। मरीजों को यही पर सारी चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी।
मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जून के पहले सप्ताह में यहां ओपीडी शुरू हो सकती है। इसमें जिला नागरिक अस्पताल की पांच ओपीडी मेडिकल कॉलेज में लगेगी। इसमें मेडिसन, शल्य चिकित्सा, आर्थोपेडिक्स, गाइनेकोलाजी, बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी लगेगी। जहां मरीजों को सभी सुविधाओं के साथ उपचार मिलेगा।
जिला नागरिक अस्पताल के पीएमओ कार्यवाहक दशरथ राव का कहना है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाएगा। अभी तक कोई फिक्स डेट नहीं आई है। पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज 420 बेड की सुविधा का होगा। मेडिकल में ओपीडी सेवाओं के शुरू होने से पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम निरीक्षण के लिए आएगी। उसके बाद ही मेडिकल में ओपीडी शुरू होगा, जिसमें 300 बेड जिला नागरिक अस्पताल में होंगे। वहीं जिला नागरिक अस्पताल में ही आपातकालीन विभाग रहेगा और दवाइयां भी अस्पताल में ही मिलेगी। मेडिकल कॉलेज दो हिस्सों में बनकर तैयार हो रहा है। जो भवन वीटा प्लांट के पास बन रहा बन है। वहां पर बच्चों की कक्षाओं का संचालन होगा और जिला नागरिक अस्पताल के पास बने रहे भवन में मरीजों की जांच होगी।
मेडिकल कॉलेज के शुरु होन से के जिले के दूर दराज व आस पास के लाेगों को फायदा मिलेगा। अभी तक कोई भी सूचना नहीं है कि किस तारीख को मेडिकल शुरू होगा। जानकारी के अनुसार मेडिकल की शुरुआत जून के पहले सप्ताह में हो सकती है।
-डॉ. दशरथ राव, कार्यवाहक प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी