फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मुस्कान यादव ने साक्षी को हराकर जीत की शुरुआत की

Wed, 25 Jun 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
भिवानी। राज्यस्तरीय महिला शक्ति शतरंज चैंपियनशिप मंगलवार को हलवासिया विधा विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की गई, जहां नेशनल खिलाड़ियों ने अपनी रणनीतिक चालों से प्रतिस्पर्धा को और भी रोमांचक बना दिया। पहले दिन हलवासिया विधा विहार की मुस्कान यादव ने चरखी दादरी की साक्षी को हराकर जीत की शुरुआत की। प्रतियोगिता में अंडर 13, 19 और ओपन आयु वर्ग में कुल 110 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के प्रदेश महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप ने बताया कि जिले की टीम में वही खिलाड़ी चयनित होंगे, जिन्होंने एचसीए के नियमानुसार सबसे अधिक मुकाबले जीते हैं। पहले दिन हुए मुकाबले में भिवानी पब्लिक स्कूल के अरिहंत जैन ने हलवासिया स्कूल के युवराज को मात दी। केएम स्कूल भिवानी की चार्वी ने चरखी दादरी की रिधी को करारी शिकस्त दी।
केन्द्रीय विद्यालय भिवानी के विहान ने ईलेश को ड्रॉ पर रोक दिया। केएम स्कूल भिवानी की चार्वी ने टीआईटी स्कूल की ज्येष्ठा को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। सुचित ने अंजू लोहान को हराया। नेशनल खिलाड़ी समायरा ने चरखी दादरी की साक्षी को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। ज्योति तंवर ने सुरेन्द्र को पराजित किया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल विमलेश आर्य, मुस्कान यादव, बलबीर सिंह, अधिकारी सीमा शर्मा, बबीता जांगडा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें