फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एशियन यूथ पैरा खेलों में मुस्कान श्योराण ने दो कांस्य पदक जीते

Tue, 16 Dec 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
खिलाड़ी मुस्कान।
विज्ञापन
भिवानी। विद्या नगर निवासी पैरा एथलीट मुस्कान श्योराण ने दुबई में आयोजित एशियन यूथ पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन किया। 7 से 14 दिसंबर तक चली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुस्कान ने शॉट पुट और डिस्कस थ्रो स्पर्धा में दो कांस्य पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि के बाद सोमवार को उनके भिवानी पहुंचने पर भव्य विजयी जुलूस निकाला गया जिसमें खेल प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
विज्ञापन

डीपीई बलवान ने कहा कि मुस्कान की यह सफलता उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, कठिन परिश्रम और अनुशासन का प्रतिफल है। शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने खेल मैदान में जो जज्बा दिखाया, वह सराहनीय है।
पहले ग्वालियर में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक और अब एशियन यूथ पैरा खेलों में दो कांस्य पदक जीतना यह दर्शाता है कि मुस्कान का भविष्य उज्ज्वल है। आने वाले समय में वह पैरा ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें