फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 15 साल के खिलाड़ी के हादसे के बाद जागा नगर परिषद प्रशासन, खुले मैनहोल पर लगा ढक्कन

विज्ञापन
रेलवे रोड पर खुले मैनहोल पर लगा ढक्कन
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे रोड स्थित जिला नागरिक अस्पताल के सामने 15 वर्षीय खिलाड़ी नीतिन के हादसे के बाद नगर परिषद प्रशासन जागा और मंगलवार को खुले बरसाती नाले के मैनहोल पर ढक्कन लगवा दिया। हालांकि छह माह से अधूरा पड़ा माल रोड का काम अब भी रफ्तार नहीं पकड़ पाया है
विज्ञापन

रोड पर उखड़ा फुटपाथ व गड्ढे हादसों का कारण बन सकते हैं। जीतुवाला जोहड़ श्याम बाग के सामने गली नंबर पांच निवासी नीतिन सोमवार को साइकिल से जाते समय खुले बरसाती मैनहोल में गिर गया था। मुंह के बल गिरने से उसके दो दांत टूट गए और घुटनों, कोहनी समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। नीतिन साई छात्रावास में मुक्केबाजी का अभ्यास कर लौट रहा था इसी दौरान हादसा हुआ।
आसपास के दुकानदारों का आरोप है कि ठेकेदार ने पिछले छह माह से माल रोड का काम अधूरा छोड़ रखा है। पाइप लाइन डालने के बाद फुटपाथ उखाड़ दिया और जगह-जगह गड्ढे छोड़ दिए गए हैं। दुकानदारों के अनुसार इनकी वजह से यहां रोजाना हादसे हो रहे हैं। रेलवे रोड स्थित सेठ किरोड़ीमल पार्क में रामलीला मंचन भी होगा जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन



खुले मैनहोल पर लगा ढक्कन, उखाड़े गए फुटपाथ को नहीं किया समतल
हादसे के बाद नगर परिषद अधिकारियों ने खुले बरसाती मैनहोल पर ढक्कन लगवा दिया लेकिन उखाड़े गए फुटपाथ को ठेकेदार ने अब तक समतल नहीं किया है। रेलवे रोड पर जिला नागरिक अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के अलावा पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व मॉडल संस्कृति विद्यालय भी हैं जहां हजारों बच्चे पढ़ने आते हैं। साइकिल से गुजरते समय कई बार उखड़े हुए फुटपाथ पर उनका संतुलन बिगड़ता है।


माल रोड पर खुले बरसाती मैनहोल पर तत्काल ढक्कन लगाने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। काम पूरा नहीं होने तक फुटपाथ पर निर्माण सामग्री नहीं डालने और हादसा संभावित जगह नहीं छोड़ने की सख्त हिदायत दी गई है। - जसवंत सिंह, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें