फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पहले नवरात्र पर गूंजे माता के जयकारे, जल उठे आस्था के दीप

Thu, 03 Oct 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भोजावाली देवी माता मंदिर में लगी  श्रद्धालुओं की भीड़ ।
विज्ञापन
भिवानी। पहले नवरात्र पर वीरवार को माता मंदिरों में जयकारे गूंज उठे और आस्था के दीप जगमगाने लगे। शहर के नया बाजार स्थित भोजावाली देवी माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। मंदिर के आसपास भी माता की चुनरी और प्रसाद की काफी स्टॉले सज गईं।
विज्ञापन

माता मंदिर में नौ दिनों तक रोजाना ही श्रद्धालुओं का माता दर्शन और पूजन के लिए हुजूम जुटेगा। वीरवार को पहले नवरात्र पर शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने परिवार के लिए खुशहाली की मन्नतें मांगी। वहीं देवसर की पहाड़ी माता मंदिर में भी दर्शन के लिए श्रद्धालु जुटे। वहीं घरों के अंदर भी नवरात्र को लेकर घट स्थापना की गई।
पिछले 15 दिनों से शहर के मुख्य बाजार में विरानी छाई हुई थी। पहले नवरात्र पर बाजार में भी रौनक लौट आई। शुभ कार्यों के लिए लोग भी बाजार में सामान खरीद के लिए बाजारों में निकले। वहीं माता मंदिरों में भी नौ दिनों तक अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करने के लिए श्रद्धालु जुट रहे हैं।
विज्ञापन

महिला मोनिका, कमला, नीलम, सावित्री ने बताया कि नवरात्र को लेकर काफी दिनों से तैयारियां चल रही थी। पहले नवरात्र पर घर के अंदर माता का दरबार सजाकर उसे विराजमान किया है। नौ दिनों तक यहां पूजन किया जाएगा। अष्टमी और नवमी पर कंजका पूजन के साथ ही वृत संकल्प को पूरा कर माता का आशीर्वाद लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें