भीम स्टेडियम में क्रिकेट मैच के दौरान उपस्थित भिवानी बार एसोसिएशन और ऑल हरियाणा दंत चिकित्सकों ?
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। क्रिकेट मुकाबले में एडवोकेट मोहित राजा के आलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत भिवानी बार एसोसिएशन ऑल हरियाणा दंत चिकित्सक टीम को छह विकेट से हरा दिया। मोहित राजा ने तीन विकेट लेकर पहले चिकित्सकों को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोका और बाद में लड़खड़ाती पारी को संभालते हुए 80 रन पर नाबाद रहकर अपनी टीम को छह विकेट से जीत दिला दी। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
भीम स्टेडियम में ऑल हरियाणा दंत चिकित्सक और भिवानी बार एसोसिएशन के बीच रविवार को क्रिकेट मैच का आयोजन किया। मैच में भिवानी बार के कप्तान मुकेश गुलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया और चिकित्सकों की टीम को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। पावरप्ले में महज 35 रन बनाने दिए और एक विकेट भी गिरा दिया। एक समय 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 57 रन पर संघर्ष कर रही चिकित्सकों की टीम को खुद उनके कप्तान डॉ. सुनील लाठर ने संभाला और तेज खेलते हुए दो लंबे छक्के भी लगाए और अंत तक 40 रन बनाकर नॉट आउट रहे। दंत चिकित्सको की टीम ने 166 रन का लक्ष्य भिवानी बार के सामने रखा।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भिवानी बार की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआती छह ओवर में सिर्फ 44 रन बने और दो विकेट भी खो दिए। उसके बाद मोहित राजा ने शानदार प्रदर्शन किया और छह छक्के लगाते हुए कुल 80 रन बनाए और नाबाद रहे। उनका साथ उपकप्तान पीयूष वर्मा ने दिया। गेंदबाजी में भी तीन विकेट लिए मोहित राजा और पीयूष वर्मा को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच दिया। इस अवसर पर बार प्रधान सत्यजीत पिलानिया, सचिव संजय तंवर, उपप्रधान संजय सोनी, कृष्ण मलिक, हरेंद्र भालोठिया, विकास नागर, सुरजीत सैनी, अमित ढुल, अजय यादव, सतेंद्र घनघस, नरेंद्र पंघाल, मनीष लूथरा, विजेंद्र पंवार, राजेश आर्य, भूपेंद्र खटक उपस्थित रहे।