फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एमएनएस राजकीय कॉलेज में बीए सीटों की बढ़ोतरी की मांग, इनसो ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 16 Jul 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में बीए पाठ्यक्रम की सीटों में वृद्धि के लिए इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (इनसो) ने कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. जगवीर सिंह मान को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर इनसो विश्वविद्यालय प्रधान जयदीप ग्रेवाल, प्रदेश सचिव संकेत झुल्ली, छात्र नेता अंकुश ग्रेवाल के साथ जजपा भिवानी हलका प्रभारी राजेश ग्रेवाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने कहा कि महाविद्यालय में बीए की सीमित सीटों के कारण हर वर्ष अनेक योग्य व इच्छुक विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिल पाता, जिससे उनके भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है मगर सीटें उसी अनुपात में नहीं बढ़ रही हैं। इनसो प्रतिनिधियों ने मांग की कि बढ़ती शैक्षणिक आवश्यकताओं और छात्रों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द बीए की सीटों में पर्याप्त बढ़ोतरी की जाए। इस अवसर पर अरुण और साहिल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें