फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विधायक के परिवार पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने का आरोप

विज्ञापन
पत्रकार वार्ता को संबो​धित करते पूर्व विधायक डॉ. वासुदेव शर्मा।
विज्ञापन
भिवानी। इनेलो की पार्लियामेंट्री बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री डाॅ. वासुदेव शर्मा और जिला अध्यक्ष अशोक ढाणीमाहूं ने विधायक घनश्याम सर्राफ के परिवार पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने का आरोप लगाया है। रविवार को बड़ा चौक स्थित अपने निवास पर पत्रकार वार्ता में वासुदेव शर्मा व जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विधायक के रसूख का इस्तेमाल कर परिवार के लोग अनधिकृत कॉलोनियां काट रहे हैं। सरकार उच्च स्तरीय जांच कराएं और आरोपियों को गिरफ्तार करें।
विज्ञापन




नैतिकता के आधार पर पद छोड़े विधायक : माकपा

माकपा जिला कमेटी ने विधायक घनश्याम सर्राफ के परिवार के नौ सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विधायक से नैतिकता के आधार पर पद छोड़ने की मांग की है। कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला सचिव मंडल सदस्य मास्टर जगरोशन और सुखदेव पालुवास ने कहा कि यह मामला सत्ताधारी दल के विधायक परिवार से जुड़ा है। दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें