फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री तक पहुंचा, धरती पर बढ़ी तपिश

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गर्मी का प्रचंड रूप भी लोगों को खूब बेहाल कर रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया। जिसकी वजह से धरती की तपिश भी बढ़ गई। उच्चतम तापमान 41.5 डिग्री दर्ज हुआ। गर्मी बढ़ने से लोग भी बेहाल हो रहे हैं वहीं बारिश के बाद ही राहत के आसार हैं।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ये बढ़ोतरी न्यूनतम तापमान में भी हो रही है। जिसकी वजह से दिन तो गर्म और उमस भरे रहते ही हैं साथ ही रातें भी गर्म और बैचेनी भरी गुजर रही हैं। रात के समय न्यूनतम तापमान भी ज्यादा बना है, जिसकी वजह से हवाएं भी गर्म चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार 29 जून से दो जुलाई तक मौसम में परिवर्तन के आसार बताए गए हैं। इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी बताई गई है। अगर बारिश होती है तो गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी वहीं मौसम में उमस भी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें