फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 17 जिलों की 82 मंडियों में खरीदा जाएगा बाजरा, 100 रुपये अधिक एमएसपी मिलेगी

Sun, 04 Jul 2021 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संजय वर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

हरियाणा में बाजरा की सरकारी खरीद के दौरान राजस्थान के बाजरा की कालाबाजारी भी खरीद एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बना है। राजस्थान में भी खरीफ सीजन के दौरान अत्यधिक बाजरा उत्पादन होता है। वहां के मुकाबले हरियाणा में बाजरा का एमएसपी ज्यादा है। यही वजह है कि सरकारी खरीद शुरू होने से पहले ही राजस्थान के बाजरा का भंडारण हरियाणा में होने लगता है। जिसकी सरकारी खरीद में जमकर कालाबाजारी भी होती है। पिछले साल भी कई ऐसे मामले पकड़ में आए थे। 
विज्ञापन
बाजरा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के 17 जिलों की 82 मंडियों में किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा। पिछले साल के मुकाबले इस बार किसानों को बाजरा बिक्री पर 100 रुपये अधिक एमएसपी मिलेगी। पिछले साल 2150 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरे की सरकारी खरीद हुई थी। अब 2250 रुपये एमएसपी पर बाजरा खरीदा जाएगा। सरकार के लिए पिछले खरीफ सीजन में राजस्थान का बाजरा भी सरकारी खरीद में चुनौती बना था। इस बार भी ऐसे हालात बन सकते हैं। 

विज्ञापन


भिवानी और हिसार जिलों में सबसे अधिक 9-9 मंडियां बाजरा खरीद के लिए तय की गई हैं। पंचकूला और पानीपत में एक-एक मंडी में ही बाजरा खरीदा जाएगा। भिवानी में इस बार बाजरे की बिजाई पिछले साल के मुकाबले कम होगी। इस बार 60 हजार हेक्टेयर में बाजरा बिजाई का लक्ष्य है। पिछले साल 90 हजार हेक्टेयर में बाजरा उत्पादन हुआ था। 

किस जिले की कितनी मंडियों में होगी बाजरा की खरीद

  • जिला             मंडी संख्या
  • भिवानी              09 
  • चरखी दादरी       08
  • फरीदाबाद          03
  • गुरुग्राम             03
  • हिसार               09
  • झज्जर             06
  • जींद                 04
  • महेंद्रगढ़           06
  • मेवात              05
  • नारनौल           06
  • पलवल            04
  • पंचकूला          01
  • पानीपत          01
  • रेवाड़ी             06
  • रोहतक           02
  • सिरसा           05 
  • सोनीपत        03

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की तरफ से खरीफ सीजन में बाजरा खरीद का शेड्यूल जारी किया है। अकेले भिवानी में 9 मंडियों में किसानों का बाजरा खरीद होगा। प्रदेश के 17 जिलों में 82 मंडियां निर्धारित की गई हैं। - अनिल कालरा, नोडल अधिकारी व जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक भिवानी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें