फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: श्रेष्ठा योजना के तहत मेधावी विद्यार्थी 30 तक करें आवेदन, मिलेगी निशुल्क शिक्षा

Tue, 28 Oct 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। केंद्र सरकार की सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की महत्वाकांक्षी श्रेष्ठा योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को देश के श्रेष्ठ निजी आवासीय स्कूलों में निशुल्क उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा दिलाने की दिशा में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस योजना के तहत प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर तय की गई है।
विज्ञापन

यह योजना उन विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर है जो वर्तमान में कक्षा 8वीं और 10वीं में अध्ययनरत हैं तथा कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश लेना चाहते हैं। चयनित विद्यार्थियों को देश के नामी निजी आवासीय स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा जहां उन्हें शिक्षा, आवास, गणवेश और संपूर्ण अध्ययन सामग्री पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
जिले के विद्यार्थियों के लिए इस योजना के तहत गांव कलिंगा स्थित श्रीबालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को परीक्षा केंद्र के रूप में चुना गया है। स्कूल में श्रेष्ठा योजना के तहत 300 सीटें निर्धारित की गई हैं। स्कूल के प्राचार्य बजरंग तंवर ने बताया कि श्रेष्ठा योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों का चयन दिसंबर में आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 12 तक की निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह सुविधा उन अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए है जिनके माता-पिता की वार्षिक आय ढ़ाई लाख रुपये से कम है।
योजना से संबंधित अन्य पूछताछ के लिए विद्यार्थी या अभिभावक स्कूल निदेशक पवन शर्मा (मो. 9812433007) से संपर्क कर सकते हैं। प्राचार्य ने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर तबके के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा अवसर है जिससे वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को सशक्त बना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें