फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी मोर्चा की नपा सीटें घटाने पर सांसद व विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद में अनुसूचित जाति की छह सीटें घटा कर पांच किए जाने पर अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल ने भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल सोलंकी ने सांसद धर्मबीर सिंह व विधायक घनश्याम सर्राफ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अनिल सोलंकी ने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार छह सीट होती थी, लेकिन वार्डबंदी के दौरान एक सीट कम कर दी गई। उन्होंने बताया कि भिवानी शहर की कुल जनसंख्या 267999 है और अनुसूचित जाति की जनसंख्या 58515 व पिछड़े वर्ग की जनसंख्या 86590 है।
विज्ञापन

सामान्य वर्ग की जनसंख्या 122894 दर्शाई गई है। लेकिन गलत आंकड़े पेश कर नगर परिषद भिवानी की अनुसूचित जाति की सीटों को छह से घटाकर पांच कर दिया गया है। जनसंख्या के आधार पर अनुसूचित जाति वर्ग की सात सीट बनती हैं। उन्होंने बताया कि 2015 में अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 42 हजार 338 दर्शाई गई थी। जबकि 2021 की जनसंख्या 37024 दर्शाई गई है। इन छह सालों में अनुसूचित जाति समाज की जनसंख्या लगभग 5 हजार कम कर दी गई है। वार्डबंदी की जनसंख्या के अनुसार 2021 में 58515 है। जिसके अनुसार अनुसूचित जाति की सीटों का बंटवारा नहीं किया गया। ऐसा करके अनुसूचित जाति के लोगों का संवैधानिक अधिकारी छीना जा रहा है। जिससे अनुसूचित जाति के लोग खफा हैं। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहरलाल, सांसद धर्मबीर सिंह व विधायक घनश्याम सर्राफ से नगर परिषद में अनुसूचित जाति के लिए सात सीट आरक्षित करने की मांग की। इस अवसर पर श्याम लाल मेघवाल, विजय कुमार सिंहमार, राजेश सोलंकी, रमेश खनगवाल, पवन मेघवाल, नरेन्द्र कुमार समेत अनेक सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें