विधायक घनश्याम दास सर्राफ के साथ विभिन्न गांव के किसानों का एक प्रतिनिधि मण्डल।
भिवानी। भिवानी ब्लाॅक के विभिन्न गांव के किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल उनके खेतों में तेल पाइप लाइन डालने के एवज में न्यायोचित मुआवजे की मांग के लिए सांसद धर्मबीर सिंह की अनुपस्थिति में उनके पीए पंकज कौशिक को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद भिवानी विधायक घनश्याम दास सर्राफ को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने किसान प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे किसानों के साथ खड़े हैं। उनकी जमीन के बदले पूरा मुआवजा दिलवाएंगे और 25 नवम्बर को जिला प्रशासन व किसानों के मध्य होने वाली वार्तालाप में भाग लेकर किसानों का पक्ष अच्छी तरह से रखेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने बाद में महिला व बाल विकास और सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर जाकर उनकी अनुपस्थिति में उनके पीए दिलबाग सिंह निमड़ी को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में किसान सभा के कामरेड ओमप्रकाश, रामफल देशवाल, सतबीर जांगड़ा, सतीश यादव रुपगढ, दिनेश शर्मा उमरावत, रूपगढ़ के सरपंच राजू, जंगा ढाणी के सरपंच जितेन्द्र, झरवाई के सरपंच राजेश सांगवान शामिल रहे।