भिवानी। रविवार को गांव झुंपा कलां में सेवानिवृत्त जिला अधीक्षक दर्शनानंद नेहरा एवं संतोष नेहरा के सुपुत्र प्रवीण नेहरा एवं प्रदीप नेहरा के विवाह उत्सव पर 11 त्रिवेणी रोपित की गई।
इस अवसर पर त्रिवेणी बाबा ने कहा कि एक अनुमान के अनुसार भारत में हर वर्ष तंबाकू की वजह से 10 लाख लोग मारे जाते हैं। वायु प्रदूषण के कारण 25 लाख लोग मर जाते हैं। फिलहाल वायु प्रदूषण की समस्या इतनी जटिल होती जा रही है कि भविष्य अंधकारमय प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि अब भी पर्यावरण संरक्षण की तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में लोग ही जीवित नहीं बच पाएंगे। इस अवसर पर मास्टर कंवरभान दहिया, अधिवक्ता करणसिंह नेहरा, आजाद सिंह पटवारी, अधिवक्ता करण सिंह नेहरा मौजूद रहे।