फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अग्रवाल वैश्य समाज की बैठक 19 दिसंबर को अयोध्या में

Mon, 16 Dec 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अग्रवाल वैश्य समाज की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 19 दिसंबर को अयोध्या में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री मुकेश बंसल एवं प्रदेश युवा उपाध्यक्ष पंकज कसेरा ने बताया कि 19 दिसंबर को बैठक के बाद राम मंदिर में प्रभु रामलला के दर्शन किए जाएंगे। यात्रा संयोजक सुभाष तायल ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज की पांच दिवसीय यात्रा 16 दिसंबर को चित्रकूट से शुरू होगी। उसके बाद प्रयागराज होकर 18 दिसंबर रात्रि अयोध्या पहुंचेगी।
विज्ञापन

यात्रा के संयोजक सुभाष तायल ने बताया कि यात्रा के लिए अग्रवाल वैश्य समाज के सभी सदस्यों में काफी उत्साह है। सभी सदस्य इस यात्रा में चित्रकूट में बिताए गए प्रभु राम और माता जानकी के साढ़े ग्यारह वर्ष का संपूर्ण इतिहास जानेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में कार्यकारिणी के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी हिस्सा लेंगे और प्रभु श्रीराम की पवित्र जन्मभूमि अयोध्या में बैठक कर महत्वपूर्ण मुद्दा पर विचार विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें