फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आटा चक्की संचालक हत्याकांड में मेडिकल स्टोर संचालक और पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। ब्रह्मा कॉलोनी निवासी आटा चक्की संचालक जितेंद्र (40) की हत्या के मामले में शहर थाना पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक सोनू और वार्ड नंबर 20 की पूर्व पार्षद किरणबाला के बेटे निखिल को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी महिला सोनू पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों दोस्तों ने महिला के साथ मिलकर जितेंद्र को छत से नीचे गिराकर उसकी हत्या की। पुलिस अब तीनों आरोपियों से वारदात से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए न्यायालय से एक दिन का रिमांड मिला है।

पांच साल से महिला के साथ रह रहा था जितेंद्र
शहर थाना पुलिस को जितेंद्र के चचेरे भाई सुनील ने शिकायत दी थी कि उसका भाई ब्रह्मा कॉलोनी में अपना मकान बनाकर रहता था। उसके साथ सोनू नाम की महिला करीब पांच साल से सहमति संबंध में रह रही थी। दोनों की दो बेटियां हैं जिनकी उम्र साढ़े तीन साल और डेढ़ साल है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि महिला के पड़ोस में रहने वाले मेडिकल स्टोर संचालक सोनू के साथ अवैध संबंध थे जिसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका था।
विज्ञापन


हादसा दिखाने की रची थी साजिश
शिकायत के अनुसार महिला ने वारदात को हादसा दिखाने की साजिश रची और परिजनों को जितेंद्र के छत से गिरने की सूचना दी। हालांकि परिजनों को उसकी मौत पर संदेह हुआ। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध मिलने पर जांच आगे बढ़ाई गई और महिला सोनू को गिरफ्तार कर न्यायालय से दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। इसके बाद रविवार को मेडिकल स्टोर संचालक सोनू और निखिल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें