फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा मौत मामला: प्ले स्कूल की दो शिक्षिकाओं और संचालक से सीबीआई ने फिर की पूछताछ

Sun, 12 Oct 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मनीषा मौत मामले में शनिवार को भिवानी रेस्ट हाउस में सिंघानी के किड्स प्ले स्कूल की दो महिला शिक्षिकाओं और स्कूल संचालक रोहित दहिया से फिर सीबीआई ने पूछताछ की। उन्हें अधिकारियों ने पूछताछ के लिए बुलाया था। कुछ दिन पहले भी प्ले स्कूल की शिक्षिकाओं और संचालक से भिवानी रेस्ट हाउस में ही पूछताछ की गई थी लेकिन उस समय दो महिला शिक्षिकाएं उपस्थित नहीं हुई थीं।
विज्ञापन

गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी 19 वर्षीय मनीषा सिंघानी के किड्स प्ले स्कूल में छोटे बच्चों को पढ़ाती थी। 11 अगस्त को लापता होने के बाद 13 अगस्त को मनीषा का शव मिला था। इसके बाद सीबीआई ने प्ले स्कूल की शिक्षिकाओं और स्कूल संचालक से चार बार पहले भी पूछताछ की थी। पूछताछ में मनीषा के स्कूल में आने-जाने, उसके स्वभाव और अन्य संदिग्ध परिस्थितियों पर जानकारी जुटाई गई। तीन सितंबर से सीबीआई मनीषा मौत मामले की जांच में जुटी है।
मनीषा के पिता संजय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सोमवार को दिल्ली से आईपीएस अधिकारी भिवानी आ सकते हैं। फिलहाल इंस्पेक्टर स्तर के छह सीबीआई अधिकारी भिवानी रेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन


स्कूल में नौकरी का महीना पूरा होने से पहले हुई मनीषा की मौत
मनीषा जुलाई के मध्य में सिंघानी के किड्स स्कूल में नौकरी करने आई थी लेकिन अगस्त में महीना पूरा होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। उस समय उसे वेतन भी नहीं मिला था। बाद में मनीषा मौत का मामला एसआईटी से सीबीआई के पास गया। एसआईटी ने पहले ही प्ले स्कूल की शिक्षिकाओं और संचालक के बयान दर्ज कर लिए थे। शनिवार को यह पांचवीं बार था जब प्ले स्कूल स्टाफ से सीबीआई ने पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें