फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका हत्याकांड: भिवानी-चरखी दादरी में इंटरनेट सेवा बंद, SMS सेवा निलंबित; 21 अगस्त की सुबह 11 बजे तक लागू

Tue, 19 Aug 2025 01:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

मनीषा की मौत के मामले को लेकर बढ़ते तनाव और विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर भिवानी और चरखी दादरी में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। यह निर्णय कानून व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए लिया गया है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
मनीषा की मौत मामले में पंचायत का आयोजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनीषा मौत मामले में भले ही हत्या की बजाए आत्महत्या का एंगल सामने आया है, मगर अब भी लोगों में आक्रोश कम होने की बजाए बढ़ गया है। सोमवार देर रात को कमेटी ने अंतिम संस्कार का फैसला लिया था। वहीं, अब पिता संजय का सोशल मीडिया पर नया वीडियो सामने आया है। जिसमें उसने कहा है कि मैंने दबाव में आकर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी कभी आत्महत्या नहीं कर सकती। मुझे इस बात का विश्वास नहीं है। प्रशासन से गुहार है कि मेरी बेटी को न्याय दिलाया जाए। 

विज्ञापन


दो जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद 

हरियाणा के गृह सचिव ने भिवानी और चरखी दादरी जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं, बल्क एसएमएस और मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाओं वॉयस कॉल को छोड़कर, निलंबित करने का आदेश दिया है। यह आदेश भिवानी और चरखी दादरी जिलों में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी व्यवधान को रोकने के लिए जारी किया गया है। यह आदेश 19 अगस्त से 21 अगस्त की सुबह 11 बजे तक लागू रहेंगे।


लोगों ने उठाई सीबीआई जांच की मांग

वहीं, ढाणी लक्ष्मण में शिक्षिका मनीषा हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों ने एक पंचायत का आयोजन किया, जिसमें इस जघन्य अपराध की सीबीआई से जांच कराने की मांग जोर-शोर से उठाई गई। पंचायत में सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और भिवानी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए, साथ ही मनीषा के परिवार को तत्काल न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


विज्ञापन






दूसरी ओर ढाणी लक्ष्मण के ग्रामीण इस बात पर अड़े हैं कि मनीषा का न्याय नहीं मिलने तक अंतिम संस्कार नहीं होने दिया जाएगा। इसी को लेकर मंगलवार सुबह गांव ढाणी लक्ष्मण के सभी रास्तों को भी अवरुद्ध कर दिया गया। गांव में जाने वाले सभी कच्चे और पक्के रास्तों पर पेड़ और पत्थर डालकर उन्हें बंद कर दिया है। जिसकी वजह से किसी भी बाहरी व्यक्ति को गांव में नहीं घुसने दिया जा रहा है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें