फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रस्सी से गला घोंटकर मंगलामुखी के वाहन चालक की हत्या, बिस्तर पर मिला शव

Thu, 03 Jul 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में शवगृह के  बाहर बैठे मृतक के परिजन।
विज्ञापन
भिवानी। जिले के गांव ललहाना में मंगलामुखी के वाहन चालक चरखी दादरी जिले के गांव हड़ौदी निवासी 24 साल के सचिन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस को बुधवार को मकान में बिस्तर पर उसका शव पड़ा मिला। वह पिछले करीब पांच माह से ललहाना में मंगलामुखी की गाड़ी चलाता था।
विज्ञापन

चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मंगलवार शाम को ही सचिन की उसकी मां से फोन पर बात हुई थी, इस दौरान उसने मानसिक परेशानी की बात कही थी। सचिन के पिता की शिकायत पर जूई कलां पुलिस थाने में दो मंगलामुखी सहित अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
सचिन के पिता सुरेंद्र भवन निर्माण कार्य के ठेकेदार हैं। सुरेंद्र की तीन संतान थीं। सचिन अविवाहित था। सचिन पिछले करीब पांच माह से गांव ललहाना में ही किराये के मकान में रहता था। बुधवार सुबह मकान के अंदर सचिन बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन

दोपहर बाद जूई कलां पुलिस ने शव का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। सचिन के पिता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग चुके हैं। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हैं।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सचिन के पिता सुरेंद्र की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है, जिनमें दो मंगलामुखी शामिल हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया जाएगा। - संजय कुमार, निरीक्षक, थाना, जूई कलां।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें