फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम साहब! मेरा भाई वेंटिलेटर के बिना मर जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल जिला सामान्य अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे। उनके साथ कृषि मंत्री जेपी दलाल भी रहे। वहां विजय नगर निवासी शैलेंद्र भाटिया ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि उसका भाई पांच दिन से आईसीयू में भर्ती है। ऑक्सीजन लगा रखी है मगर वेंटिलेटर नहीं मिल रहा। अगर वेंटिलेटर नहीं मिला तो वह मर जाएगा। प्लीज मेरे भाई को बचा लीजिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला सामान्य अस्पताल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण केंद्र, फ्लू कॉर्नर आदि पर जाकर तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कोविड संक्रमण रोकने के लिए लगाई जा रही वैक्सीन की जानकारी ली और अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि जरूरतमंद मरीज को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। अस्पताल का दौरा कर जब मुख्यमंत्री अपनी गाड़ी में बैठने लगे तो विजय नगर निवासी शैलेंद्र उनकी गाड़ी के पास पहुंच गए। शैलेंद्र ने उनको बताया कि उसके भाई रिषिराज भाटिया के फेफड़े खराब हो चुके हैं। पांच दिन से वह जिला सामान्य अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। ऑक्सीजन के सहारे सांस ले रहे हैं। हालत बहुत ज्यादा खराब है, मगर उन्हें वेंटिलेटर नहीं मिल पा रहा है। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने ज्यादा देर तक मुख्यमंत्री से बातचीत नहीं करने दी और वे उसे दूर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें