फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: चलती रेलगाड़ी के आगे कूदे महिला और पुरुष, 50 मीटर तक बिखरे मिले शरीर के हिस्से, पुलिस कर रही जांच

Sun, 29 Jun 2025 05:49 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी

सार

हरियाणा में दो लोगों ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। यह घटना शनिवार रात को पेश आई। सुसाइड की ये घटना ट्रेन गार्ड की आंखों के सामने हुई। 
विज्ञापन
हरियाणा में महिला और पुरुष ने किया सुसाइड - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ढाणा लाड़नपुर व भिवानी रेलवे स्टेशन की बीच एक पुरुष और एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। महिला की उम्र करीब 50 साल और पुरुष की उम्र 45 वर्ष के करीब बताई जा रही है। पुलिस को दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर बिखरे मिले। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शनिवार रात का है मामला 

जीआरपी पुलिस चौकी से जांच अधिकारी विष्णु ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह सूचना मिली कि गांव ढाणा लाडनपुर क्षेत्र में एक पुरुष और एक महिला ने रात के समय बठिंडा-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। ट्रेन सवा 2 बजे भिवानी से चली थी। करीब ढाई बजे के आसपास यह हादसा हुआ है। जीआरपी पुलिस चौकी इंचार्ज बलवंत सिंह ने बताया कि अभी तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। शवों को पहचान के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस द्वारा मृतकों की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से संपर्क किया जा रहा है।

50 मीटर तक बिखरे हुए थे शव के दुकड़े

पुलिस को दोनों के शव क्षत-विक्षत हालात में मिले हैं। दोनों शवों के टुकड़े करीब 50 मीटर बिखरे हुए थे। ट्रेन के गार्ड ने बताया कि दोनों अचानक ट्रेन के आगे कूद गए और सुसाइड कर लिया। जिसके कारण दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हरियाणा में  फिर चली गोलियां: शराब के ठेके पर फायरिंग कर सेल्समैन से लूट, पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें