फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विदेश में अपराधियों को व्यापारियों के फोन नंबर देने का आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए-द्वितीय भिवानी की टीम ने सोमवार को 27 वर्षीय निशांत निवासी कितलाना, जिला भिवानी को गांव पालुवास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी संगठित गिरोह का गुर्गा है और जिले के व्यापारियों को चिह्नित कर उनके मोबाइल नंबर विदेश में बैठे अपराधियों तक पहुंचाता था। इसके बाद व्यापारियों से फिरौती मांगी जाती थी।
विज्ञापन

डीएसपी क्राइम अनूप कुमार ने बताया कि सीआईए-द्वितीय के उप निरीक्षक प्रदीप 31 अगस्त को अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पालुवास मोड़ पर एक व्यक्ति खड़ा है जो संगठित आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का गुर्गा है। पुलिस ने तुरंत बताए गए स्थान पर दबिश देकर आरोपी निशांत को काबू कर लिया।
डीएसपी ने बताया कि आरोपी विदेश में बैठे भगोड़े अपराधियों को जिले के व्यापारियों की जानकारी उपलब्ध कराता था। उनके कहने पर व्यापारियों को डराने-धमकाने और फायरिंग जैसी वारदात को अंजाम देने में भी उसकी भूमिका रहती थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से अपराध से संबंधित गहनता से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व इसी अभियोग में आरोपी अमित और प्रीतम को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार ने जिला पुलिस एवं अपराध शाखा प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में किसी भी प्रकार के संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
ऐसे अपराधियों एवं गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य किया जाएगा। संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस द्वारा ऐसे गिरोहों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें