फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब सीआईए को सौंपी ऋषभ हत्याकांड की जांच, तीन दिन के रिमांड पर लिया मुख्य आरोपी

Sat, 24 Feb 2024 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव जमालपुर के 14 साल के नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले ऋषभ की हत्या मामले की अब सीआईए द्वितीय की टीम जांच करेगी। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी से हत्या का मकसद और इस मामले से जुड़े कई सवालों का जवाब भी जानने में जुटी है। हालांकि अभी तक की पूछताछ में हत्या आरोपी ने खुद ही इस हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूली है, लेकिन पुलिस और मृतक के परिजनों के गले यह बात नहीं उतर रही कि आखिर इतना बड़ा कदम उसने अकेले कैसे और किस मकसद से उठाया है। अभी यह जानना बाकी है। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने मृतकों के परिजनों से सात दिन में मामला सुलझाने और इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका खंगालने का भी समय मांगा है।
गांव जमालपुर में बुधवार की शाम चार बजे घर से बाजार गए ऋषभ (14) का उसी के चचेरे भाई हरिओम ने अपनी बाइक पर अपहरण कर उसे अपने सरसों के खेत में ले जाकर उसकी प्लास्टिक रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पहले से खोदकर रखे गड्ढे में उसके शव को दबा दिया था। हालांकि पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा चंद घंटों के अंदर ही कर दिया था और मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन परिजन इस हत्या में कई सवाल जानना चाहते थे, जिनमें उन्हें एक का भी जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

इसी को लेकर आक्रोशित लोगों ने जमालपुर में आसपास के पांच गांवों की तरफ जाने वाले रास्तों पर 23 घंटे तक जाम कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से सात दिन के अंदर इस मामले का खुलासा कर देने का वादा किया है। इसी को लेकर बवानीखेड़ा के बाद अब ये मामला सीआईए द्वितीय के पास आ गया है। वहीं वारदात के बाद से हत्या आरोपी के परिजन भी घर पर ताला जड़ भूमिगत हो गए हैं। बताया यह भी जा रहा है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी हरिओम से भी मृतक के परिजनों ने पूछा था, मगर उसने इस हत्या को कबूलने के अलावा अभी कुछ खुलासा नहीं किया है। वहीं अब सीआईए द्वितीय की टीम हत्या आरोपी से पूछताछ में जुटी है। नौंवी कक्षा में पढ़ने वाले किशोर की हत्या के बाद से ही आसपास के लोगों में भी काफी गुस्सा है और परिजन भी गहरे सदमे में हैं।

जमालपुर में किशोर की हत्या मामले में सीआईए सहित कई टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुटी है, जल्द ही इस हत्या के मकसद और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का भी पुलिस खुलासा कर देगी। -वरुण सिंगला पुलिस अधीक्षक भिवानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें