फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 350 करोड़ के बीमा घोटाले के विरोध में लोहारू में महापड़ाव कल से

Mon, 14 Jul 2025 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू/ढिगावामंडी। किसानों ने 350 करोड़ रुपये के कपास खरीफ फसल घोटाले की न्यायिक जांच कर ब्याज सहित बीमा मुआवजा दिलाने की मांग की है। इसके लिए किसान आंदोलन तेज करने की तैयारी में जुट गए हैं। जिला सचिव मास्टर जगरोशन और रामपाल सिंघानी के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किसानों से संपर्क कर 16 जुलाई से प्रस्तावित महापड़ाव में भाग लेने की अपील की गई।
विज्ञापन

मास्टर जगरोशन ने बताया कि इस घोटाले में अकेले लोहारू क्षेत्र के किसानों के साथ करीब 190 करोड़ रुपये की लूट हुई है। फरवरी में हुई ओलावृष्टि का मुआवजा किसानों को नहीं मिला है, जिससे किसानों में भारी नाराजगी है। किसानों को खाद की किल्लत, नकली बीज व नकली दवाइयों की बिक्री, स्मार्ट मीटर योजना में गड़बड़ियां, बकाया नलकूप कनेक्शन जारी न होना, पिछले दो वर्षों से किसान क्रेडिट कार्ड की सब्सिडी न मिलना, और टावर लाइन व गैस पाइपलाइन के उचित मुआवजे का अभाव जैसी समस्याएं भी झेलनी पड़ रहीं हैं।
सोमवार को जनसंपर्क अभियान के तहत मुगल बड़दू, नई बड़दू, धीरजा बड़दू, चैना बड़दू, भुगंला, ढाणी लक्ष्मण, ढिंगावा, झुंपा कला, बारवास, बसीरवास व ढाणी ढोला में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर अशोक बारिवास, कृष्ण शयोराण, सत्यवान लांबा, ईश्वर नंबरदार, महावीर पूर्व सरपंच, मनजीत गिगनाऊ, जयसिंह कस्वां, दर्शनानंद आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें