फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खल-बिनौला व्यापारी पर पिस्तौल तान लूटे 17 हजार

विज्ञापन
सीसीटीवी में व्यापारी पर पिस्तौल ताने नजर आ रहे बदमाश। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
अनाजमंडी के खल-बिनौला व्यापारी पर पिस्तौल तान दो बदमाश करीब 17 हजार रुपये लूट ले गए। बदमाश पैदल आए और कुछ दूरी तक भागने के बाद बाइक से फरार हो गए। सूचना के बाद अनाज मंडी चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। डीएसपी विरेंद्र भी पहुंचे। इस दौरान काफी व्यापारी भी एकत्रित हो गए। मामला वीरवार रात 08:35 बजे का है।
विज्ञापन

अनाजमंडी की दुकान नंबर 151 में खल-बिनौला व्यापारी नरेश कुमार बैठकर अपना हिसाब कर रहा था। वहां एक अन्य व्यक्ति भी कुर्सी पर बैठा था। इसी दौरान दो युवक पैदल दुकान पर आए और आते ही एक युवक ने व्यापारी नरेश कुमार पर पिस्तौल तान दी तो दूसरे उसके हाथ में लिये हुए रुपये छीने। इसके बाद गल्ले में रखे रुपये निकाले और भाग निकले। व्यापारी ने बाद में पीछा भी किया मगर दोनों थोड़ी दूर पैदल भागे और फिर बाइक पर भाग निकले।
वारदात को महज 26 सेकेंड के अंदर अंजाम दिया गया। बदमाश 08:35:31 बजे दुकान में घुसे और महज 26 सेकेंड बाद 08:35:57 पर भाग निकले। सीसीटीवी में दोनों के चेहरे स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही युवा है, जिनकी उम्र 24 से 28 वर्ष के बीच लग रही है। व्यापारी नरेश कुमार के पास कुर्सी पर बैठा युवक इस दौरान उठकर चलने लगता है तो एक बदमाश उसे पकड़कर वापस दुकान के अंदर करता नजर आ रहा है। व्यापारी ने वारदात के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अनाज मंडी चौकी इंचार्ज एएसआई सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की। डीएसपी विरेंद्र भी पहुंचे। इस दौरान व्यापारी भी एकत्रित हुए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। व्यापारी नरेश ने बताया कि करीब 16-17 हजार रुपये की नकदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें