फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के रास्ते दमकोरा गांव के खेतों में घुसा टिड्डी दल, वापस भगाया

विज्ञापन
गांव दमकोरा के खेतों में मंडराता टिड्डी दल। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
लोहारू। लोहारू कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम और किसानों की मुस्तैदी बुधवार को काम आ गई। मिनटों में हरेभरे खेत को चट कर जाने वाला टिड्डी दल बुधवार को राजस्थान की ओर से हरियाणा में प्रवेश कर गया। किंतु कृषि विभाग के प्रबंधों और ग्रामीणों के सहयोग से टिड्डियों का यह दल जमीन पर टिक नहीं पाया। एक तरफ डीजे का शोर और दूसरी तरफ ग्रामीणों के थाली व पीपों की आवाज के बीच टिड्डी दल करीब ढाई घंटे तक सीमावर्ती खेतों में उड़ारी भरता रहा। अंत में हवा के रुख के साथ टिड्डियों का यह दल वापस राजस्थान के बनगोठड़ी पिलानी की ओर रवाना हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले करीब करीब एक सप्ताह से लोहारू के साथ लगते राजस्थान सीमा में टिड्डियों का दल पूरी तरह से सक्रिय है। लोहारू के कई खेतों में भी दल से भटकी हुई सैकड़ों टिड्डियां दिखाई दे चुकी थीं। बुधवार सुबह लोहारू के कृषि अधिकारी चंद्रभान श्योराण प्रतिदिन की भांति जैसे ही पिलानी से रवाना हुए तो उन्हें पिलानी में टिड्डियों का दल हरियाणा की ओर जाते दिखाई दिखाई। वहीं से उन्होंने इस टिड्डी दल का पीछा करना शुरू कर दिया और साथ ही साथ अन्य अधिकारियों को टिड्डी दल की लोकेशन बताते हुए दमकोरा गांव के नजदीक हरियाणा राजस्थान की सीमा पर किसानों को भी सतर्क कर दिया। सूचना के साथ ही ग्रामीण पीपे और थालियां लेकर सीमावर्ती खेतों में पहुंच गए। यहीं सूचना मिलने के बाद लोहारू तहसीलदार योगेश कुमार और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। करीब साढ़े दस बजे राजस्थान की सीमा के साथ लगते दमकोरा गांव के किसान अनिल और मा. सत्यनारायण के खेतों पर टिड्डियों का यह दल मंडराने लगा। जैसे ही टिड्डियों ने जमीन पर डेरा डालना चाह ग्रामीणों ने पीपों, थालियों और डीजे की शोर से उन्हें खेतों से उड़ाना शुरू कर दिया। करीब ढाई घंटे बाद यह दल धीरे धीरे पुन: राजस्थान की ओर पलायन कर कर गया। कृषि विभाग के अधिकारी चंद्रभान श्योराण ने बताया कि अभी खतरा टला नही हैं। किसानों को इसी प्रकार मुस्तैद रहने की जरूरत है। रात्रि में ज्यादा किसानों को अधिक सजग रहने की जरूरत है। ये टिड्डियां रात्रि में जिस खेत में पड़ाव डालती हैं, उसी वक्त उसे स्प्रे से खत्म किया जा सकता है। इस मौके पर तहसीलदार योगेश कुमार, एडीओ मनोज यादव, सरपंच इंद्र सिंह, अनिल मेचू, रणधीर सिहं, मा. सत्यनारायण, अनिल मिल, सुरेंद्र गांधी सहित सैकड़ों किसान और प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
टिड्डियों के लिए किया था 20 ट्रैक्टर, चार स्प्रे मशीन और एक डीजे का प्रबंध
कृषि विभाग के अधिकारियों से राजस्थान के साथ लगते दमकोरा गांव के खेतों में टिड्डी दल आने की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण सीमावर्ती खेतों में पहुंच गए। तकनीकी कृषि अधिकारी चंद्रभान श्योराण ने बताया कि दमकोरा में टिड्डियों से मुकाबले के लिए ग्रामीणों के सहयोग से 20 ट्रैक्टर, चार स्प्रे मशीन और एक डीजे का भी प्रबंध किया हुआ था। जैसे ही टिड्डियों का दल दिखाई दिया, खेत में डीजे बजने लगे और ग्रामीण पीपों और थालियों से शोर करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

टिड्डियों से निपटने के लिए कृषि विभाग अलर्ट : जेपी दलाल
हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि कृषि विभाग को टिड्डियों से निपटने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं और व्यापक प्रबंध किए हैं। हरियाणा में टिड्डी दल से नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। लोहारू के दमकोरा गांव में टिड्डियों के दल को ग्रामीणों और कृषि विभाग के अधिकारियों की मदद से घुसने नहीं दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें