फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर घूमने वालों को करवाई उठक बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। साप्ताहिक लॉकडाउन में बाहर घूमने वालों पर पुलिस कहीं सख्त हुई तो कहीं उन्हें रोकने टोकने वाला ही कोई नहीं मिला। तीन मई से साप्ताहिक लॉकडाउन लगा है। शुरुआत से ही कई हिस्सों में लोग कोरोना संक्रमण के बावजूद लापरवाह बने हुए हैं। हालांकि पुलिस ने हर चौक चौराहे पर नाके लगाकर हर आने जाने वालों से पूछताछ जारी है वहीं कई जगह तो लोगों को वापस भी लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन

लोहारू रोड नई अनाज मंडी चौकी पुलिस ने देवीलाल चौक पर भी वाहनों की जांच की। इस दौरान कुछ लोग बाहर बिना किसी वजह के ही घूमते दिखे। जिस पर चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने उन्हें कान पकड़वाकर उठक बैठक लगवाई और आइंदा बाहर नहीं निकलने की कड़ी चेतावनी दी। पुलिस कर्मचारियों की सख्ती की वजह से कई हिस्सों में लॉकडाउन पूरी तरह से सफल रहा, लेकिन जिन हिस्सों में पुलिस ज्यादा सक्रिय नहीं हुई उन हिस्सों में लोग बेवजह बाहर घूमते रहे।
कोरोना का संक्रमण भिवानी में भी लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। ऐसे में साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान कोरोना की चेन की तोड़ने के लिए सभी दुकानें और बाजार बंद हैं। लोगों को भी बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही हैं, मगर इसके बावजूद भी बोरियत महसूस कर बाहर घूमने वालों पर भी पुलिस ने शिकंजा कस दिया। शहर के कई हिस्सों में पुलिस ने बिना मास्क व वाहनों के भी चालान किए। जबकि पुलिस ने नाकों पर भी सख्ती बढ़ा दी। इसी के साथ पैदल घूमने वालों को भी पुलिस ने सबक सिखाया।
विज्ञापन

विकास नगर, एमसी कॉलोनी मोड़, पुराना बस स्टैंड पर सज रही मंडियां
बेशक जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सब्जी मंडी को बंद करवा दिया है और सिर्फ आढ़ती ही जा सकते है। मगर सब्जीमंडी के बाहर, पीछे की ओर विकास नगर के नजदीक, एमसी कॉलोनी मोड़, पुराना बस स्टैंड पर अब नई मंडियां सजने लगी है। ऐसे में यहां भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें