फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी लगाने गए किसान की पैर फिसलकर नहर में गिरने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव भानगढ़ के किसान सुनील की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक का शुक्रवार सुबह जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के भाई के बयान दर्ज कर पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गांव भानगढ़ निवासी 35 वर्षीय सुनील वीरवार रात करीब 12 बजे घर से अपने खेत में पानी लगाने के लिए गया था। इसी दौरान रात करीब एक बजे अंधेरे में जुई नहर के पंप हाउस नंबर चार के समीप उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। तैरना न जानने की वजह से पानी में डूब गया। शुक्रवार सुबह पंप हाउस पर तैनात कर्मचारियों ने इसकी सूचना जुईकलां पुलिस थाना में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसकी शनाख्त कराई। पुलिस शुक्रवार सुबह शव को लेकर जिला सामान्य अस्पताल में पहुंची। वहीं मृतक के भाई अनिल ने बताया कि सुनील गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता था। उसके एक लड़का व एक लड़की है। देर रात को खेत में पानी लगाते समय नहर में उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया।
जुईकलां पुलिस थाना के जांच अधिकारी एचसी विजेंद्र ने बताया कि मृतक के भाई अनिल के बयान दर्ज कर पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें