फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला नागरिक अस्पताल में फिर ठप हुई लिफ्ट, मरीजों और तीमारदारों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में सीढि़यों से  नीचे  उतरते बुजुर्ग मरीज 
विज्ञापन
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में वार्डों की ओर जाने वाली लिफ्ट एक बार फिर बंद हो गई है जिससे चौथी मंजिल तक पहुंचना मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए भारी चुनौती बन गया है। लिफ्ट ठप होने के कारण वार्डों में दाखिल मरीजों को ऊपर ले जाना स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी मुश्किल हो रहा है जबकि सीढ़ियां चढ़ते समय बुजुर्गों की सांसें तक फूलने लगी हैं।
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में करीब चार दशक पुराना लिफ्ट सिस्टम लगा हुआ है जो लंबे समय से जर्जर हालत में है और आए दिन खराब हो जाता है। भिवानी में नया मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुका है जहां केवल ओपीडी संचालित हो रही है जबकि आपात विभाग और भर्ती वार्ड अभी भी पुराने परिसर में ही चल रहे हैं। ऐसे में लिफ्ट बंद होने से मरीजों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है।

प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. राज दिसोदिया ने बताया कि लिफ्ट काफी पुरानी हैं और पहले भी कई बार इनकी मरम्मत कराई जा चुकी है लेकिन तकनीकी दिक्कतें बनी रहती हैं। उन्होंने कहा कि लिफ्ट सिस्टम के नवीनीकरण के लिए मुख्यालय को डिमांड भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें