सीबीएलयू में कानूनी सहायत क्लीनिक केंद्र का शुभारंभ करते सीजेएम पवन व कुलपति प्रो दीप्ति धर्म
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में डीएलएसए के तत्वाधान में कानून विभाग द्वारा कानूनी सहायता क्लिनिक का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और आमजन की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि सीजेएम पवन कुमार तथा विशेष अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय की कुलपति दीप्ति धर्मानी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान सीजेएम पवन कुमार ने कहा कि गरीब और असहाय व्यक्तियों के लिए ऐसे क्लिनिक किसी वरदान से कम नहीं हैं क्योंकि इनके माध्यम से लोगों को निशुल्क और सुलभ विधिक सहायता प्राप्त होती है। उन्होंने कानून विभाग के छात्रों से आग्रह किया कि वे इस क्लिनिक के माध्यम से अधिक से अधिक व्यावहारिक ज्ञान ग्रहण करें तथा समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों तक न्याय पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस मौके पर विश्वविद्यालय में 26 नवंबर को आयोजित संविधान दिवस क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को भी मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए, जिससे छात्रों में संविधान संबंधी ज्ञान अर्जित करने और शैक्षणिक गतिविधियों में सहभागिता के प्रति उत्साह बढ़ा