फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पुरानी वाल्व की लीकेज की ठीक, अब मिलेगी दूषित पेयजल आपूर्ति से निजात

Mon, 16 Jun 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लीकेज वाल्व को ठीक करते जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। 
विज्ञापन
भिवानी। शहर के राेहतक गेट पर रविवार को लोगों की समस्या को देखते हुए जन स्वास्थ्य विभाग ने गड्ढा खोदकर पुरानी वाल्व लीकेज को ठीक किया। इससे अब पानी की बर्बादी होने से बच सकेगी और दूषित पेयजल आपूर्ति से निजात मिलेगी। वहीं चौक पर गड्ढा खोदने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, शहर में अनेक स्थानों पर पानी की लाइनों में लीकेज की समस्या बनी हुई है। इस कारण लोगों के घरों में सीवर का पानी पेयजल में मिक्स होकर पहुंच रहा है। साथ ही, लाइन काफी वर्ष पुरानी होने के कारण इनमें लीकेज का पता भी नहीं चल पाता है। इस कारण इनको ठीक करना भी जनस्वास्थ्य विभाग के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। शहर की जिन कॉलोनियों में जलघरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है, उन पाइपों की मियाद खत्म हो गई है।
इस कारण जगह-जगह से लीकेज होकर नालियों व सीवरेज का पानी घरों तक पहुंच रहा है। जिसके कारण शहर की अनेक कॉलोनियों के लोग गंदे पानी की सप्लाई होने से परेशान हैं। साथ ही, लाइनें लीक होने के बाद जब पानी सड़क पर फैलता है तो विभाग को लाइन लीक होने का पता चल पाता है। जिसके बाद विभाग द्वारा इन लाइनों की लीकेज या अन्य समस्या का समाधान किया जाता है। बरसात के दिनों में लाइन लीक होने के कारण गंदे पानी की सप्लाई की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहर के जलघरों में पेयजल सप्लाई के लिए 25 दिनों का पानी जमा है।
विज्ञापन

रोहतक गेट पर वाल्व लीक के कारण दस कॉलोनियों में हो रहा था दूषित पेयजल सप्लाई : शहर के रोहतक गेट पर वाल्व लीक होने के कारण भारत नगर, न्यू भारत नगर, बैंक कालोनी, देवीलाल कालोनी, फैन्सी चौक, बावड़ी गेट व दादरी गेट क्षेत्र में आने वाली काॅलोनियों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही थी। वाल्व ठीक होने के बाद अब इन क्षेत्र की कॉलोनियों के निवासियों को दूषित पेयजल से मुक्ति मिलेगी। साथ ही, वाल्व लीक से चौक पर जमा होने वाले पानी से राहगीरों की समस्या भी समाप्त होगी। उन्हें आने जाने में कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें