भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि जल संरक्षण व प्रबंधन को बढ़ावा देने व नागरिकों को इस बारे जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई जा रही है। 15 जनवरी तक इस प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जल प्रबंधन और संरक्षण के संदेश को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रतियोगिता देशभर के सभी छात्रों के लिए खुली है, और भागीदारी के लिए विवरण और मानदंड आधिकारिक वेबसाइट पर https://innovateindia.mygov.in/national-level-painting-competition/ उल्लिखित हैं। उपायुक्त ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों का आह्वान किया है कि वे विद्यार्थियों को जल संरक्षण व प्रबंधन पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भाग लेने को प्रेरित करें।