भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर से बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है।
बोर्ड प्रवक्ता के मुताबिक बोर्ड ने एचटेट स्तर 1, 2 व 3 का आयोजन 7 और 8 दिसंबर को किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने विवरण में नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, ई-मेल आईडी, लिंग और आधार नंबर में 16 और 17 नवंबर को ऑनलाइन माध्यम से संशोधन कर सकते हैं।
15 नवंबर के बाद ऑनलाइन आवेदन और 17 नवंबर के बाद विवरण में सुधार करने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए कोई प्रार्थनापत्र किसी भी माध्यम से स्वीकार नहीं किया। यदि कोई अभ्यर्थी एक स्तर के लिए एक से अधिक आवेदन करेगा तो उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर आवेदक हेल्पलाइन नंबर 8938001176, 8958001178 और ई-मेल आईडी htethelpdeskgmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।