फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में बिजली और पानी की कमी

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के डायलिसिस सेंटर की टंकी में निजी टैंकर से पानी भरते कर्मचारी।
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में स्थित डायलिसिस सेंटर में बिजली और पानी की कमी के कारण मरीजों के इलाज में दिक्कतें सामने आ रही हैं। सोमवार को लघु सचिवालय के डीआरडीए हॉल में आयोजित समाधान शिविर में वार्ड नंबर 18 के पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार ने उपायुक्त के समक्ष यह मुद्दा उठाते हुए समाधान की मांग की।
विज्ञापन

पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार ने बताया कि डायलिसिस सेंटर पर प्रतिदिन 30 से 40 मरीजों की डायलिसिस की जाती है लेकिन इलाज के दौरान यदि बिजली आपूर्ति नहीं रहती तो मशीनें बंद हो जाती हैं। इसके अलावा कई बार सेंटर पर पानी भी बीच में ही खत्म हो जाता है। उन्होंने कहा कि पानी की कमी होने पर डायलिसिस मशीनें नहीं चल पातीं जिससे मरीजों का इलाज प्रभावित होता है और उन्हें घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। अस्पताल में बिजली और पानी की कमी से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लक्ष्य पर भी असर पड़ रहा है।
इस संबंध में डायलिसिस सेंटर प्रभारी पंकज ने बताया कि सेंटर पर प्रतिदिन औसतन 30 मरीजों की डायलिसिस होती है जिसके लिए लगभग 10 हजार लीटर पानी की आवश्यकता होती है। पानी की पूर्ति के लिए सेंटर पर दो-दो हजार लीटर क्षमता की पांच टंकियां लगाई गई हैं ताकि मरीजों को परेशानी न हो। हालांकि पानी की सप्लाई कम आने के कारण टंकियां खाली हो जाती हैं ऐसे में सेंटर की ओर से निजी टैंकर मंगवाकर पानी की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन



डायलिसिस सेंटर पर बिजली और पानी की कमी से इलाज प्रभावित नहीं हो रहा है। निजी टैंकर मंगवाकर मरीजों के लिए पानी की पूर्ति की जा रही है। बिजली की कमी को दूर करने के लिए जनरेटर का प्रबंध है। - पंकज, प्रभारी डायलिसिस सेंटर, नागरिक अस्पताल भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें