फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल में काम करते समय मशीन में फंसा मजदूर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गुजरानी स्थित मिल में मशीन पर काम करते समय मजदूर मशीन में फंस गया। मजदूर की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को अस्पताल के शवगृह में रखवाकर मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर निवासी 25 वर्षीय संजय करीब पांच छह दिन पहले गांव गुजरानी में धागा मिल में मजदूरी के लिए आया था। शुक्रवार रात करीब सात बजे मशीन पर काम पूरा हो गया था। फिर कुछ मजदूर मशीनों की सफाई करने लगे। संजय भी मशीन पर सफाई कार्य कर रहा था। अचानक ही मशीन चल पड़ी और वह उसकी चपेट में आ गया। जिसके कारण उसका एक हाथ चकनाचूर हो गया और दूसरा हाथ कंधे तक कट गया। गंभीर हालत में निजी वाहन में उसे उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में लाया गया मगर गंभीर चोट होने के कारण उसका खून बह गया और रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुजरानी पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई सज्जन कुमार ने बताया कि गुजरानी धाना मिल में एक मजदूर की मौत होने की सूचना मिली है। मृतक मजदूर के परिजनों को इस संबंध में सूचना दे दी है। परिजन रविवार सुबह तक भिवानी पहुंचेंगे। परिजनों के बयान के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें