बहल क्षेत्र के कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। यह जिले में कोरोना संक्रमित की नौवीं मौत है। 58 वर्षीय व्यक्ति को पहले हिसार और फिर पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया था। वह किडनी, लिवर, हृदय, सांस आदि की भी बीमारी थी। मृतक का रोहतक में ही अंतिम संस्कार किया गया।
वहीं शुक्रवार को 22 और कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसके बाद कोरोनो पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1078 तक पहुंच गया है। जिनमें एक्टिव केस 164 हैं। शुक्रवार को भी एक हजार सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। वहीं आठ ने कोरोना वायरस को मात भी दी।
बहल वासी 58 वर्षीय व्यक्ति को शुगर संबधित समस्या थी। तबीयत ज्यादा खराब होने पर 15 अगस्त को उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजन 19 अगस्त को पीजीआई रोहतक ले गए। जहां मरीज का कोरोना टेस्ट भी किया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव रही। व्यक्ति ने 21 अगस्त को देर रात करीब 12:55 पर व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कोविड-19 नियमों के तहत रोहतक में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों के अनुसार मृतक पिछले काफी दिनों से बीमार था और उसे शुगर की बीमारी थी।
कब-कब हुई कोरोना पॉजिटिव की मौत
- 15 जून : ट्रांसपोर्टर के यहां काम करने वाले पाथरवाली के 36 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव युवक की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। युवक नोएडा से 13 जून को अपने गांव आया था। 14 जून को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
- 17 जून : बड़ेसरा गांव की करीब 60 वर्षीय महिला की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हुई। महिला लंबे समय से दिल्ली में रह रही थी और तबीयत बिगडने उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उनका कोरोना सैंपल पॉजिटिव मिला। वहीं उपचार के दौरान उनकी मौत हुई।
- 19 जून : पतराम गेट क्षेत्र से कोरोना पॉजिटिव सर्राफा व्यापारी का निधन। उन्हें हार्ट संबंधित समस्याएं भी थी और लंबे समय से इलाज चल रहा था।
- पांच जुलाई : नाथुवास में 45 वर्षीय व्यक्ति की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हुई। व्यक्ति की गुर्दे खराब होने, सांस लेनेमें तकलीफ संबंधित समस्या भी थी।
- 15 जुलाई : भैणी ठाकरान वासी करीब 75 वर्षीय व्यक्ति की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हुई। वह कैंसर से भी पीड़ित थे।
- 03 अगस्त : नया बाजार क्षेत्र की एक कॉलोनी से 62 वर्षीय महिला की रात को अचानक तबीयत बिगड़ी और बीपी हाई होने के बाद दम तोड़ दिया। महिला को एक सप्ताह पहले टाइफाइड हुआ था।
- 05 अगस्त : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के 85 वर्षीय बुजुर्ग ने हिसार के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा। मौत के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्टेट पोर्टल से आठ अगस्त को जिला स्वास्थ्य विभाग को मौत की सूचना मिली।
- 08 अगस्त : लाल मस्जिद क्षेत्र के 34 वर्षीय व्यापारी की हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। उसे शरीर में दर्द और तबीयत बिगड़ने की समस्या हुई थी। एक सप्ताह तक इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।
- 20 अगस्त : बहल क्षेत्र के 58 वर्षीय व्यक्ति ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ा। उसे शूगर संबंधित बीमारी थी। जिसके बाद 15 अगस्त को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। 19 को परिजन रोहतक ले गए जहां 20 की देर रात मौत हुई।
रेडियोग्राफर, शिक्षक समेत 22 और मिले पॉजिटिव
ईएसआई अस्पताल के रेडियोग्राफर, सरकारी स्कूल के शिक्षक समेत 22 और कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1073 हो गया है। इनमें शिवनगर से आठ पॉजिटिव तो दो ही परिवारों से है। इनके अलावा सेक्टर-13 से मां-बेटा, पुलिस लाइन में दो महिलाएं, अनाजमंडी, तोशाम, चौखानी स्टेट, ढिगावा, रूद्रा कॉलोनी, हनुमान गेट, मंढाणा से एक-एक पॉजिटिव मिले है। 901 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके है। शुक्रवार को भी आठ ने कोरोना से जंग जीती। एक हजार सैंपल शुक्रवार को जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
- शिव नगर में दो परिवारों के आठ पॉजिटिव : शिवनगर कॉलोनी से दो परिवारजनों के आठ पॉजिटिव लिे है। इनमे 33 वर्षीय व्यक्ति, उसकी आठ वर्षीय बेटी, 28 वर्षीय भाई, दूसरे परिवार से 55 वर्षीय व्यक्ति, उसकी 52 वर्षीय पत्नी, 32 और 22 वर्षीय दो बेटे, एक 30 वर्षीय पुत्रवधू शामिल है। इनके अलावा अनाजमंडी से 50 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली।
- अध्यापक और कंप्यूटर सेंटर में कार्य करने वाला मिले पॉजिटिव: तोशाम से 31 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। तोशाम में कंप्यूटर सेंटर में नौकरी करता है। चोखानी स्टेट महम रोड से एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है, जो मानहेरू के सरकारी स्कूल में अध्यापक है।
- रेडियोग्राफर और उसका बेटा मिले पॉजिटिव : सेक्टर-13 से 50 वर्षीय और उसका 30 वर्षीय बेटा पॉजिटिव मिले है। महिला ईएसआई अस्पताल में रेडियोग्राफर है।
प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका मिली पॉजिटिव : ढिगावा से 24 वर्षीय युवक जो कि विदेश से आया है कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रुद्रा कॉलोनी में 41 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली, जो कि दिनोद गेट स्थित एक स्कूल में अध्यापिका है। वह 16 अगस्त को जिंदल अस्पताल हिसार में ऑपरेशन के लिए गई थी और वहीं भर्ती है।
पुलिस लाइन में दो महिलाएं मिली पॉजिटिव : पुलिस लाइन से 75 वर्षीय और 35 वर्षीय दो महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों पहले से आए पॉजिटिव के संपर्क में आई है।
- शिक्षक मिला पॉजिटिव : हनुमान गेट पिपली वाली जोहड़ी क्षेत्र से 29 वर्षीय शिक्षक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह खरक गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ाने जाता है।
- मंढाणा में एक पॉजिटिव : मंढाणा गांव में 27 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह हरिद्वार में ट्रांसपोर्ट में काम करता है और एक महीने पहले उत्तराखंड गया था।
हमें अब अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। कोरोना केस लगातार बढ़ रहे है। साफ-सफाई और बार-बार साबुन से हाथ धोए, बाहर जाते समय मास्क अवश्य लगाए और सामुदायिक दूरी का ख्याल रखें।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
पीजीआई में कोरोना पॉजिटिव बहल वासी व्यक्ति की मौत हुई है। उसे कई बीमारी भी थी। यह कोरोना पॉजिटिव की जिले में नौंवी मौत है। लोग इस बीमारी से बचाव के लिए सावधानी रखें।
- डॉ. राजेश कुमार, जिला को-ऑर्डिनेटर कोविड-19