बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों के साथ प्रेमलता सर्राफ व अन्य।
भिवानी। बजरंग बली कॉलोनी स्थित बर्डी बैंडमिंटन एरिना अकेडमी में इंटर अकेडमी बैंडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लड़कों की अंडर 11, अंडर 15 व अंडर 19 आयु वर्ग तथा लड़कियों की ओपन वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गईं। इसमें करीब 95 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में बतौर मुख्यअतिथि विधायक घनश्याम सर्राफ की धर्मपत्नी प्रेमलता सर्राफ व विशिष्ट अतिथि जिला बैडमिंटन संघ के सचिव सतविंद्र सिंह सांगवान एवं संघ के संयुक्त सचिव सुरेश अरोड़ा ने शिरकत की। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता अकादमी संचालक व कोच महेश शर्मा ने की।
प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए अकादमी संचालक व कोच महेश शर्मा बताया कि लड़कों की अंडर 11 आयु वर्ग में कुशाग्र प्रथम, अभिनय द्वितीय, मानविक तृतीय रहे। अंडर-15 आयु वर्ग में चिराग प्रथम, कार्तिक ग्रेवाल द्वितीय, हर्षित भारद्वाज तृतीय रहे।
इसी प्रकार अंडर 19 आयु वर्ग में कुनाल प्रथम, कार्तिक खत्री द्वितीय, युग तृतीय स्थान पर रहे। वही लड़कियों की ओपन वर्ग प्रतियोगिता में अनुष्का प्रथम, नेहाल द्वितीय व साक्षी तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेता सहित अन्य प्रतिभागी खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा आनंदी ज्वैलर्स से नीरज वर्मा ने भी सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।