फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पेचीदा शर्तें हटाने व फसल खराबी के मुआवजे की मांग, किसान मोर्चा ने सौंपे ज्ञापन

Wed, 08 Apr 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। ग्राम स्वराज किसान मोर्चा ने अनाज मंडियों में फसल खरीद की पेचीदा शर्तें हटाने और बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि से खराब फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। सोमवार को मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र तालू के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने यह ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता रामबीर फौजी और अधिवक्ता जयपाल जागलान ने की जबकि संचालन मास्टर रघुबीर सिंह भेरा और जगबीर सिंह अलखपुरा ने किया। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र तालू ने कहा कि सरकार एक ओर डिजिटल इंडिया की बात करती है वहीं दूसरी ओर मंडियों में बायोमेट्रिक हाजिरी और ट्रैक्टरों की नंबर प्लेट अपलोड करने जैसी अव्यवहारिक शर्तें लगाकर किसानों को मानसिक रूप से परेशान कर रही है।
उन्होंने कहा कि एक साधारण किसान, जो दिन-रात खेत में मेहनत करता है उसे अब मंडियों में लाइनों में लगकर अपनी पहचान साबित करनी पड़ रही है। यह फसल खरीद प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास है। अनाज मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपते हुए तालू ने कहा कि ट्रैक्टरों पर नंबर प्लेट, किसान की बायोमेट्रिक हाजिरी और बिक्री के लिए दो गवाहों की अनिवार्य शर्तें पूरी तरह अनुचित हैं। इन शर्तों के कारण मंडियों में लंबी कतारें लग रही हैं जिससे किसानों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोर्चा ने मांग की कि इन शर्तों को तुरंत हटाया जाए और किसानों की पूरी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए। एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में तोशाम क्षेत्र में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का मुद्दा उठाया गया। तालू ने बताया कि मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल की शुरुआत में हुई बारिश से तैयार खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत विशेष गिरदावरी के आदेश जारी करे और प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इन जटिल शर्तों को वापस नहीं लिया और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू नहीं की तो ग्राम स्वराज किसान मोर्चा पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगा। इस अवसर पर राजपाल सिंह चाहर, युवा प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर सिंह खरेटा, जिला युवा प्रधान भागू राम, ईश्वर बागनवाला, वजीर सिंह और कृष्ण नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें