फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गेहूं की सरकारी खरीद शुरू, 33,432 क्विंटल हुई आवक

Wed, 08 Apr 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बारिश के दौरान भीगता हुआ शेड से बाहर निकला गेहूं।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में मंगलवार को दिनभर खराब मौसम और बढ़ी नमी का सीधा असर फसल खरीद पर देखने को मिला। वहीं करीब एक सप्ताह के लंबे अंतराल के बाद मंगलवार से गेहूं की सरकारी खरीद भी शुरू हो गई। दादरी की नई अनाज मंडी में मंगलवार को 478 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद की गई।
विज्ञापन

जहां एक ओर गेहूं की आवक धीमी रही तो वहीं सरसों की आवक और निजी खरीद पर भी मौसम का असर दिखाई दिया। बादल छाए रहने और हल्की बारिश के चलते गेहूं की फसल में नमी बढ़ गई। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा और उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए इंतजार करना पड़ा।
अभी तक जिले में 40,289 क्विंटल सरसों की निजी खरीद हो चुकी है, जबकि सरकारी खरीद का आंकड़ा अभी शून्य पर ही बना हुआ है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि इस सीजन में सरसों की बिक्री पूरी तरह बाजार के भरोसे चल रही है। किसानों का कहना है कि जहां उन्हें बाजार में तुरंत और बेहतर भाव मिल रहे हैं, वहीं सरकारी खरीद प्रक्रिया में देरी और जटिल शर्तों के कारण वे निजी खरीदारों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में गेहूं बेचने पहुंचे किसानों का कहना है कि पहले ही नमी कम करने के लिए गेहूं को खुले में रखा था। लेकिन बारिश के बाद नमी और बढ़ने के कारण उन्हें फसल बिक्री के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इसके अलावा मंडी में किसानों को गेटपास कटवाने व खरीद संबंधी अनेक परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें