फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार शराफत से मेडिकल कॉलेज बना दे : चढूनी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। फिलहाल सरकार राजहठ पर अड़ी है। जिसने भी राजहठ किया है वो बर्बाद हो गया है। भाजपा के दिन भी नजदीक आ गए हैं। यह बात किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने वीरवार को प्रेमनगर स्थित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित किसान महापंचायत में कही। उन्होंने भाजपा की तुलना दुर्योधन और रावण से करते हुए कहा कि उन्होंने भी राजहठ किया था। उनका राज भी गया और परिवार भी। ऐसा ही भाजपा के साथ भी आने वाले समय में होगा।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार शराफत के साथ मेडिकल कॉलेज प्रेमनगर में ही बना दे। अगर ऐसा नहीं किया तो यहां भी बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। चढूनी ने कहा कि प्रेमनगर के लोग सच के साथ खड़े हैं। भारतीय किसान यूनियन भी उनके साथ है। हर स्तर पर यहां के किसानों को यूनियन द्वारा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार गैर जरूरी कार्यों पर हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रही है, मगर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बजट नहीं है। महापंचायत में काफी संख्या में महिलाएं भी पहुंची हुई थी।
लस्सी और दूध बंद मत करना
महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि जिस तरह से अब तक गांवों से लस्सी और दूध धरनास्थलों पर भेजा जा रहा है, उसको जारी रखना। अभी आंदोलन लंबा चलेगा और सभी लोग इसके लिए तैयार रहना। कभी भी संयुक्त मोर्चा आपको दिल्ली कूच के लिए कह सकता है। सभी किसान उसके लिए अपनी तैयारी रखना।
विज्ञापन

दलित भी किसानों के साथ : संदीप बाल्मीकि
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप बाल्मीकि भी महापंचायत में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि दलित भी किसान हैं। भले ही उनके पास जमीन न हो पर खेतीबाड़ी के हर काम में वह किसानों के साथ खड़ा रहता है। इसलिए इस आंदोलन में दलित वर्ग भी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
सरकार को झुकना ही पड़ेगा : सांगवान
चरखी दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि सरकार किसानों को पूरी तरह से अनदेखा कर रही है। यह सरकार की भूल है। किसान अपनी फसल और नस्ल को बचाने के लिए सड़ाकों पर है। मेडिकल कॉलेज के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रेमनगर के किसानों के साथ विश्वासघात किया है। मेडिकल कॉलेज प्रेमनगर में ही बनना चाहिए।
सरकार फूट डालेगी, आपको समझना होगा : युद्धवीर सिंह
भारतीय किसान यूनियन के अराजनीतिक महासचिव युद्धवीर सिंह ने कहा कि सरकार आंदोलन को तोड़ने के लिए कई हथकंडे अपना चुकी है। अब फिर से नई चाल चली जाएंगी। इसलिए किसानों को सरकार के झांसे में नहीं आना है और संयम और शांति के साथ आंदोलन को आगे बढ़ाना है।
अजय हुड्डा ने गीतों से बढ़ाया जोश
हरियाणवी कलाकार अजय हुड्डा ने महापंचायत में पहुंचकर अपने गीतों से किसानों में जोश भर दिया। मोदी जी थारी तोप कड़ै और कलमां के लाइसेंस नी हुंदे गीतों पर डांस कर समा बांध दिया। इसके अलावा बागपत से पहुंचे एक युवक ने खुद को बेड़ियों में जकड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि जब तक ये कानून वापस नहीं हो जाते तब तक वो बेड़ियां नहीं उतारेंगे, ऐसा उन्होंने प्रण लिया है।
कोविड नियमों का पालन
महापंचायत के दौरान कोविड नियमों का पालन किया गया। सभी लोगों का तापमान जांचा गया। जो लोग बिना मास्क के आए थे उनको मास्क वितरित किए गए और हाथ सैनिटाइज कराए गए। पूरे पंडाल को भी सैनिटाइज किया गया।
आंधी के कारण टेंट उड़ा
जब राकेश टिकैत महापंचायत को संबोधित कर रहे थे तो तेज आंधी चलने लगी। तेज हवाओं के कारण टेंट के पाइप उखड़ गए और हवा में लहराने लगे। टेंट के अंदर बैठे किसानों ने दौड़-दौड़कर पाइपों को पकड़ा। अगर ऐसा नहीं करते तो शायद बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें