फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर चालक पर बाइक सवार युवकों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। गारनपुरा खुर्द निवासी डंपर चालक युवक पर तीन बाइक पर आए युवकों ने हमला कर दिया। हमलावर उससे एक लाख रुपये भी छीन ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गारनपुरा खुर्द निवासी मंगल सिंह गांव खानक में डंपर पर बतौर चालक काम करता है। वह एवन स्टोन क्रशर पिंजोखरा जोन खानक में गाड़ी में बैठा था। उस समय वहां पर गाड़ी के पास तीन बाइक सवार आकर रुके। बाइक पर तीन-तीन युवक बैठे हुए थे। उनके सभी के पास लाठी डंडे थे। उन्होंने नीचे उतर कर गाड़ी का शीशा तोड़ खिड़की खोली और गाड़ी के अंदर लाठी डंडों से मारपीट की, जिससे उसे काफी चोटें आई। मंगल ने बताया कि हमलावर गाड़ी के आगे डैश बोर्ड पर रखे एक लाख रुपये भी छीन ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हमला करने वाले आठ-नौ अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें