फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 फरवरी को भिवानी में होगी महापंचायत

विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेशाध्यक्ष रवि आजाद व अन्य। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कृषि मंत्री के किसान आंदोलन में शहादत पाने वाले किसानों पर दिए विवादित बयान को लेकर 23 फरवरी को हुडा पार्क मैदान में प्रदेश स्तरीय किसान महापंचायत होगी। जिसमें कड़ा फैसला लिया जाएगा। यह बात संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य व भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद ने पत्रकार वार्ता में कही। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन बवानीखेड़ा के प्रधान रोशन शेषमा, बवानी खेड़ा के युवा प्रधान सुमित गोयत व भाकियू के वरिष्ठ नेता नितिन लांबा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आजाद ने कहा कि कृषि मंत्री जेपी दलाल ने शहीद किसानों पर शर्मनाक बयान देकर लोहारू विधानसभा, भिवानी जिले व हरियाणा का सम्मान पूरे देश व दुनिया में कम किया है, जिसको लेकर प्रदेश के युवाओं, किसानों व महिलाओं में जबरदस्त गुस्सा है। कृषि मंत्री ने 13 फरवरी को सभी हदों को पार करते हुए वो शब्द बोले जो कोई अपने दुश्मन के लिए भी ना बोले। इसी के विरोध में 15 फरवरी को पूरे हरियाणा में प्रदर्शन किए गए, पुतले जलाए गए और कृषि मंत्री के पद से बर्खास्तगी को लेकर मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिए गए। 15 फरवरी को ही लोहारू विधानसभा के किसानों ने सोरडा गांव में किसान पंचायत की और कृषि मंत्री को अपना पद छोड़ने के लिए चार दिन का समय दिया। जो अल्टीमेटम 19 फरवरी को खत्म हो चुका। वहीं यह एलान किया गया था की 4 दिन में कृषि मंत्री ने अपने मंत्री पद को नहीं छोड़ा या प्रदेश सरकार ने उन्हें बर्खास्त नहीं किया तो 23 फरवरी को पूरे प्रदेश की किसान महापंचायत भिवानी में करेंगे, जिसमें कड़ा फैसला लिया जाएगा। 23 फरवरी की किसान महापंचायत में जेपी दलाल कुर्सी छोड़ें का मुद्दा मुख्य रहेगा। महापंचायत में प्रदेशभर से लोग हिस्सा लेंगे। इस दिन पूरे हरियाणा का पगड़ी संभाल दिवस भिवानी की किसान महापंचायत में मनाया जाएगा। सांगवान खाप, देशवाल खाप, मलिक खाप, सर्व जातीय श्योराण खाप, दलाल खाप 84 सहित दर्जनों खापों का अब तक पंचायत को समर्थन मिल चुका है जो और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें