फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हुड्डा के नेता प्रतिपक्ष बनने की संभावना पर किरण चौधरी का तंज, कांग्रेस को उभरने नहीं देंगे बाप-बेटे

Wed, 26 Feb 2025 04:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

हुड्डा के नेता प्रतिपक्ष बनने की संभावनाओं पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक बाप-बेटा (भूपेंद्र और दीपेंद्र हुड्डा) कांग्रेस में बैठे हैं, तब तक पार्टी उभरने नहीं वाली। ऐसे नेताओं की वजह से ही कांग्रेस खत्म हो रही है।
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हुड्डा को भाजपा में लाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि वह पहले से ही भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक ये दोनों कांग्रेस में हैं, पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती।

विज्ञापन


हुड्डा पर तंज, भाजपा के प्रति आभार जताया
बुधवार को भिवानी में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में किरण चौधरी ने कहा कि दिल्ली चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया, और अब पार्टी के खत्म होने के पूरे आसार हैं। उन्होंने दावा किया कि निकाय चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करेगी। हुड्डा के भाजपा में आने की चर्चा पर तंज कसते हुए किरण चौधरी ने कहा कि हुड्डा तो शुरू से हमारे (भाजपा) के साथ हैं और हमारा ही काम कर रहे हैं। इसके लिए मैं उनका आभार जताती हूं।

विज्ञापन


हरियाणा कांग्रेस में भगदड़, भविष्य में और हार की भविष्यवाणी
किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में कुछ बचा नहीं है, और अब हर नेता जनहित के कामों के लिए दूसरी पार्टियों में जगह तलाश रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस तेलंगाना और कर्नाटक में भी अगली बार हार जाएगी।

हुड्डा के नेता प्रतिपक्ष बनने की संभावनाओं पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक बाप-बेटा (भूपेंद्र और दीपेंद्र हुड्डा) कांग्रेस में बैठे हैं, तब तक पार्टी उभरने नहीं वाली। ऐसे नेताओं की वजह से ही कांग्रेस खत्म हो रही है।

भिवानी में स्पोर्ट्स ट्रामा सेंटर और स्टार्ट्स यूनिवर्सिटी की मांग
किरण चौधरी ने भिवानी में स्टार्ट्स यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज में स्पोर्ट्स ट्रामा सेंटर स्थापित करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार को खेल और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ोली और जेपी दलाल के बयान पर प्रतिक्रिया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी और पूर्व मंत्री जेपी दलाल द्वारा हुड्डा को भाजपा में आने का निमंत्रण दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए किरण चौधरी ने कहा कि इसकी जरूरत ही क्या है? हुड्डा तो पहले से ही भाजपा के साथ हैं और हमारे लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें